फार्मासिस्ट के तबादले के विरोध में किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में तैनात फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय के तबादले से नाराज चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विभागीय प्रशासन को चेतावनी दी तबादला निरस्त न होने पर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
फरेंदा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में तैनात फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय का तबादला सीएमओ की तरफ से दूसरी जगह कर दिए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी है। नाराज कर्मचारी तबादला निरस्त कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह के पास भी पहुंचे थे।
विधायक ने सीएमओ को पत्र लिखकर गजेंद्र का तबादला निरस्त करने की बात कही, पत्र भेजे तीन बीत जाने के बाद भी तबादला अब तक नहीं रुका। इससे नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी बनकटी में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने तबादला नहीं रुकने पर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने कहा कि फार्मासिस्ट पर कोई आरोप नहीं है। ऐसे में लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तबादला निरस्त किया जाना चाहिए। इस दौरान डॉ. अभिषेक राय, अंजनी कुमार, अरुण चतुर्वेदी, सुनील कुमार, रामसरन गुप्ता, बीके मल्ल, विद्या पांडेय, राजेंद्र यादव, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूूद रहे।