फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People who were afraid of the echo of firing

Maharajganj News: फायरिंग की गूंज से सहमे रहे लोग,जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jun 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
People who were afraid of the echo of firing
पुलिस को कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल शहर के नवीन मंडी परिसर के पीछे नहर पटरी पर रविवार की दोपहर में फायरिंग की गूंज से आसपास के लोग सहम रहे। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, फायरिंग के संबंध में कुछ बताने से पुलिस परहेज कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, लोग दही जुबान से बता रहे हैं कि नवीन मंडी परिसर के पीछे छोटी नहर पटरी के पुल के पास युवकों का दो गुट किसी बात पर आपस में कहासुनी कर रहा था। इसी बीच दोनों के बीच बात बिगड़ गई। एक गुट के एक युवक ने पिस्टल निकाल कर हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों गुटों के युवकों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोग अवाक हो गए। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के निशानदेही पर पुलिस आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा है। निचलौल क थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने मामले में कुछ बताने से परहेज करते हुए कहा कि फायरिंग करने की उन्हें जानकारी नहीं है। घटना के बारे में जांच की जा रही।
...
व्हाट्सएप पर एक गुट के युवक रहते हैं सक्रिय
लोगों की मानें तो एक गुट के युवक व्हाट्सएप पर 007 के नाम से एक ग्रुप चलाते हैं। इस ग्रुप में दर्जनों युवक शामिल हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कही भी ग्रुप के किसी एक सदस्य से मामूली विवाद होती है तो उसकी सूचना ग्रुप में डालते ही कुछ देर बाद घटना स्थल पर दर्जनों युवक बाइक से मारपीट करने पहुंच जाते हैं।

...
पहले भी दो गुटों के बीच हुई थी चाकूबाजी
29 दिसबंर 2022 को निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-रौतार मार्ग पर पिपराकाजी चौराहे के पास दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई थी। दोनों गुटों के दो युवक घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस दोनों गुटों से मिली तहरीर के आधार पर 29 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed