{"_id":"60b7c27e8ebc3e78c063d6f8","slug":"people-who-arrived-without-registration-vaccination-had-to-return-maharajganj-news-gkp396667749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन टीका लगवाने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन टीका लगवाने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए सभी सीएचसी एवं जिला अस्पताल में व्यवस्था है। लेकिन बगैर पंजीकरण कराए ही टीका लगवाने के लिए युवा पहुंच जा रहे हैं। वहीं मोबाइल फोन पर संदेश आने में भी गड़बड़ी से भ्रम की स्थिति हो रही है।
जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर सुबह नौ बजे से तमाम युवा पहुंचे। इनमे से कुछ ऐसे थे। जिन्होने पंजीकरण कराया नहीं था, उन्हें लौटना पड़ा। अन्य केंद्रों पर भी समस्या हुईं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि पंजिकरण कराने के बाद मोबाइल फो पर संदेश आने पर केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। इसके अलावा युवा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें। जिले में 1807 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीनेशन सेंटर पर बुधवार सुबह बिना रजिस्ट्रेशन व स्लाट कंफर्म न होने की स्थिति में टीका लगवाने पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। अशीष, पार्वती देवी, सुमन आदि लोगों ने बताया कि किसी कारणवश उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था। सेंटर पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें वैक्सीन नहीं लग सकी। वहीं राहुल कुमार, शिवम, सुरेंद्र, अनिल जायसवाल आदि लोगों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी टीकाकरण का स्थान कंफर्म नहीं हो पाया। दोपहर 3 बजे तक 100 के सापेक्ष सेंटर पर पहुंचे गौरव त्रिपाठी, विधि जायसवाल, रीमा, राहुल पटवा, मंजू, अंकित मिश्रा सहित कुल 90 लोगों को वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन
पत्रकारों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जर्नलिस्टस प्रेस क्लब कार्यालय पर बुधवार को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए कैंप लगा। शुभारंभ सांसद पंकज चौधरी व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। 50 पत्रकारों को टीका लगा। क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, नवीन सिंह विशेन, दीपक शरण श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, शैलेश पांडेय, सत्यप्रकाश मद्देशिया आदि मौजूद रहे।