फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People welcomed the volunteers by showering flowers on them during the march

Maharajganj News: पथ संचलन में स्वयं सेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

Mon, 31 Mar 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 31 Mar 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
People welcomed the volunteers by showering flowers on them during the march
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पनियरा खंड ने हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर अभिराज चौरसिया कन्या इंटर काॅलेज के प्रागंण में नव वर्ष मनाया। मुजरी में पथ संचलन पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने निकाला। कई स्थानों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा की वर्ष प्रतिपदा के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इस दिन सबसे पहले हम ध्वज लगाकर आध संघचालक प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा की शताब्दी वर्ष मनाने जा रहे हैं। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की भारत में रहना है तो भारत का बनकर रहना पड़ेगा। सभी स्वयंसेवक तन समर्पित, मन समर्पित और जीवन समर्पित का भाव लेकर कार्य कर रहे हैं। लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघचालक रामचंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सह जिला प्रचारक सूर्यप्रभात, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेषमणि, जिला प्रचार प्रमुख जीवश मिश्रा, खंड प्रचारक आलोक, खंड कार्यवाह दीपक, सह खंड कार्यवाह योगेंद्र, अमन, विहिप कार्य जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, रामबचन, विनय, बलराम, आकाश, राजन्, अनिल, आकाश मौजूद रहे। संवाद


संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं
ठूठीबारी। नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव के पावन अवसर पर सोमवार की दोपहर बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। पथ संचलन ठूठीबारी कोतवाली, दुर्गा मंदिर, हनुमान गढ़ी, बस स्टैंड, रामनगर रोड़, सडकहवां, डीह राजा स्थान से कालीगंज तक हुआ। पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों पर कस्बे के लोगों ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता राजीव नयन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed