फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People shivered all day due to cold wave, dense fog increased the difficulty.

Maharajganj News: शीतलहर से पूरे दिन कांपते रहे लोग, घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Sat, 20 Dec 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
People shivered all day due to cold wave, dense fog increased the difficulty.
महराजगंज। शुक्रवार को शीतलहर के साथ पछुआ हवा ने तराई क्षेत्र के लोगों को ठंड का एहसास कराया। तापमान कम होने के कारण पूरे दिन लोग कांपते रहे। बाहर निकलने वालों ने अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पछुआ हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने अति शीत दिवस का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है।
ठंड का आलम यह रहा कि कोहरा दोपहर में भी नहीं छंटा। इस वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बढ़ते शीतलहर के कारण माध्यमिक स्कूलों के समय में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने एक बार फिर बदलाव करते हुए सुबह 10 बजे से तीन बजे तक कर दिया है। पहले यह समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

तराई के महराजगंज जनपद में सर्दी अपने सबाब पर है। शुक्रवार को पूरा दिन कोहरे में ढका रहा। दोपहर 12:30 बजे के लगभग कोहरा थोड़ा घटा लेकिन दोपहर एक बजे के बाद एक बार फिर इसने आबोहवा को अपनी गिरफ्त में लेता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद की स्थिति यह थी कि कोहरे व पछुआ की जुगलबंदी से बारिश जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
दृश्यता पूरे दिन शून्य बनी रही। पछुआ की गति 9 किमी प्रति घंटा से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed