फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people protested

जिम्मेदारों की उदासीनता पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
people protested
जिम्मेदारों की उदासीनता पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

वाटर सप्लाई का पाइप टूटने से सड़क पर बह रहा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौराहे के पास सर्विस लेन पर पानी बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार इसे ठीक कराने की दिशा में गंभीर नहीं हैं। वाटर सप्लाई का पाइप टूटने की वजह से यह समस्या हो रही है। बृहस्पतिवार को सर्विस लेन के किनारे बसे दुकानदारों एवं लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर गुस्सा जताया। सभी लोगों ने कहा कि अगर पाइप ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

व्यापारी शुभम जायसवाल ने कहा कि सक्सेना चौराहे पर एचएच 730 के सर्विस लेन पर नगर पालिका की वाटर सप्लाई का पाइप आठ माह से टूटा है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। पानी गिरने से सड़क पर जलभराव हो गया है। जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसे लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदीप ने कहा कि नगर पालिका की वाटर सप्लाई का पाइप ठीक नहीं कराए जाने के कारण यहां जलभराव हो गया है। कई घरों में वाटर सप्लाई नहीं पहुंच रही है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इसे ठीक नहीं करा रहे हैं। इस मौके पर भाष्कर, शिवम, सत्यम, राजू, राजेंद्र, दिशा आदि मौजूद थे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed