फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People protested at DM's office

वनटांगियां लोगों ने किया डीएम दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन

Sun, 16 Dec 2018 12:44 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
People protested at DM's office
वनटांगियां लोगों ने किया डीएम दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वनग्राम बलुवहियां नर्सरी के ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री आवास के नाम पर कुछ लोगों पर धनउगाही करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


वनटांगियां वासियों का कहा था कि शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में रकम भेजी गई है। आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बैंकों की मिलीभगत से रकम का बंदरबाट कर लिया गया है। लाभार्थियों को गुमराह कर रकम की मांग की जा रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लाभार्थियों से दो दो हजार रुपये की वसूली हुई है। सुक्खू ने आरोपों जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के चयन में भी गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस अवसर पर सुभावती, कुवेर, मैना, हरींद्र शंकर, राजकुमार, असगर, सुरेश, जंगबहादुर, रमापति, रामप्रीत, रामदवन, धनौटा, संगीता, प्रेमचंद्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed