फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People of Kanjad community protested

कंजड़ समुदाय के लोगों का प्रदर्शन

Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
People of Kanjad community protested
कंजड़ समुदाय के लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के इंदिरा नगर मोहल्ले के कंजड़ समुदाय के लोगों ने बंजर भूमि पर दबंग किस्म के लोगों द्वारा कब्जा किए जाने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि मउपाकड़ व चिऊरहां में बंजर भूमि पर दबंगों द्वारा जबरिया कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उक्त बंजर भूमि आबादी में परिवर्तित हो चुकी है। कंजड़ समुदाय के नेता मोहन प्रसाद ने कहा कि चिऊरहां, मउपाकड़ में स्थित बंजर भूमि पर वह अपने पूर्वजों के समय से झोपड़ी व मकान आदि बनाकर रहते हैं। पूरी जमीन आबादी में परिवर्तित हो चुकी है। लेकिन इस आराजी के अगल बगल के काश्तकार उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा कंजड़ समुदाय के लोगों को बेदखल करने के फिराक में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उक्त बंजर भूमि पर अगर दबंगों ने कब्जा किया तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि उक्त बंजर की भूमि की पैमाइश कराकर चिह्नांकन करा दिया जाए तथा उनके हितों की रक्षा की जाए। उनका कहना था कि भूमि का चिह्नांकन हो जाने से दबंग कब्जा नहीं कर पाएंगे। प्रदर्शन मोहन प्रसाद, पन्नेलाल, हजारी प्रसाद, बुलाकी, छबीलाल, दिलीप, छेदी, मुस्लिम, खंमा, छब्बो, विनोद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed