फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People of all organizations of Pasi society should unite: Kamlesh Paswan

पासी समाज के सभी संगठनों के लोग एकजुट हों : कमलेश पासवान

Wed, 19 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People of all organizations of Pasi society should unite: Kamlesh Paswan
महाराजगंज। जवाहर लाल पीजी काॅलेज में मंगलवार को पासी स्वाभिमान एकता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बांसगांव लोकसभा के सांसद व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि पासी समाज के सभी संगठन को एकजुट होगा।
विज्ञापन

इससे हमारी ताकत बढ़ेगी। अलग-अलग रहने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। कार्यक्रम में पासी समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि को गंदा, तलवार, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सर्व प्रथम डाॅ भीमराव आंबेडकर, बिजली पासी, ओमप्रकाश पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने के लिए सभी लोग आगे आएं। जब- तक पासी समाज के सभी संगठन के लोग एक होकर नहीं चलेंगे तब तक पासी समाज का उत्थान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग एक हो जाएंगे तो पासी समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। एकता में बहुत दम है और एकता से ताकत मिलती है। हम सब लोग यहां पर अपने समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पासी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराजा बिजली पासी के किले का उत्थान करने के लिए उत्तर प्रदेश को 20 करोड रुपये दिए हैं। बाबा साहब के सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा निरंतर प्रयास कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा पार्टी के लोगों ने इस कार्यक्रम को संविधान दिवस के रूप में मनाने का काम किया है। कार्यक्रम को कन्हैया पासवान, डाॅ. उमेश सरोज, ब्लाॅक प्रमुख रंजना पासवान, ब्लाॅक प्रमुख उषा पासवान, गीता रत्ना पासवान, प्रोफेसर भगवान दीन पासी ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमसेन पासवान और संचालन राममिलन पासवान ने किया। इस अवसर पर विनोद पासवान, पवन पासवान, विमल पासवान, प्रमोद पासवान, प्रद्युम्न पासवान, गुंजन पासवान, यज्ञदत्त पासवान, अनिल पासवान आदि लोग मौजूद रहे।द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed