फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people left woman body on ritual

Maharajganj News: चिता सजाकर महिला का शव छोड़कर भागे लोग

Sun, 26 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
people left woman body on ritual
मृत गीता देवी की फाइल।संवाद
शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस, हत्या की जताई जा रही आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-झुलनीपुर नगर मार्ग पर सेमरा पुल के पास शुक्रवार की देर शाम छह बजे कुछ लोग एक महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चिता सजाकर शव को जमीन पर छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत महिला की पहचान गीता देवी (45) निवासनी पिपरा सोनाड़ी थाना चौक बाजार के रूप में हुई। शितलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि लोगों से सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचा। वहां देखा कि मृत महिला गीता देवी का शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चिता सजी थी। मामला संदिग्ध होने पर आरोपी शव का बगैर दाह संस्कार किए ही जमीन पर छोड़ फरार हो गए।
घटना की जानकारी पाकर कुछ देर बाद पहुंची मृत महिला गीता की बेटी अंजनी निवासी रुदलापुर की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेरा गया। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर लगाया हत्या का आरोप
मां की संदिग्ध हाल में मौत पर बेटी फफक पड़ी, बोली- कहां गए हत्यारे
फोटो
आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल-झुलनीपुर नगर मार्ग पर सेमरा पुल के पास शुक्रवार देर शाम मिले शव के मामले में मृतका की बेटी ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। घटना को लेकर शनिवार को पूरे दिन लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापे डाल रही है। तहरीर देने के दौरान मृतका की बेटी फफक पड़ी। बोली कि मां की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव की रहने वाली गीता (45) करीब 11 माह से निचलौल के टिकुलहिया मार्ग स्थित एक मकान में किराए के कमरे में रहती थी। शुक्रवार देर शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके बाद कुछ लोग महिला के शव का दाह संस्कार करने के लिए निचलौल-झुलनीपुर नहर स्थित सेमरा पुल के पास पहुंचे। यहां पर वे आनन-फानन चिता सजाकर महिला के शव को जमीन पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर थाने पहुंची मृत गीता की बेटी अंजनी निवासी रुदलापुर ने मां की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की तह में जाने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है।

15 वर्ष पहले पति की हो चुकी थी मौत
मृत महिला के गांव पिपरा सोनाड़ी के लोगों ने बताया कि गीता के पति रमाकांत की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। काम करने के दौरान ऊपर छज्जा गिरने से मौत हुई थी। वह बच्चों के साथ अकेले रहती थी। रोजी-रोटी का कोई साधन नहीं था। मजदूरी करके करके जीवन-यापन करती थी। मृत गीता दाहिने हाथ से दिव्यांग थी।

पहले बेटे की सर्प दंश तो दूसरे की तबीयत खराब होने से हुई थी मौत
मृत गीता पति की मौत के बाद दुश्वारियां झेल रही थी। पति का साथ छूटा तो बच्चों के साथ उसने घर-गृहस्थी की गाड़ी को आगे बढ़ाया लेकिन दुर्भाग्य ने उसका साथ नहीं छोड़ा। बच्चे काम-काज में उसका हाथ बंटाते थे। वर्ष 2015 में छोटे बेटे गोलू को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह दर्द अभी झेल ही रही थी कि करीब एक साल पहले बड़े बेटे संदीप की तबीयत खराब हो गई। इलाज कराने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उसकी मौत हो गई।

बीते वर्ष अप्रैल में की बेटी की शादी
गीता ने बीते वर्ष बेटी अंजनी की शादी रुदलापुर में ज्ञानेंद्र कुमार के साथ की। बेटी ससुराल चली गई तो वह अकेले हो गई। अक्सर वह बेटी का हालचाल लेती रहती थी। गांव में मन नहीं लगा तो निचलौल कस्बे के टिकुलहिया मार्ग पर एक किराए के मकान में रहने लगी। उसकी अचानक मौत से बेटी अंजनी गमगीन है। उसने तो मां-बाप, भाई सभी को खो दिया है।

यह सोचकर वह बेहोश हो जा रही थी। कह रही थी कि मां ने दुश्वारियों को झेलते हुए प्राण त्याग दिया। उसने कभी अपने सुख की परवाह नहीं की। उसके मौत के मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed