फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People have hope of getting justice only in the judiciary

Maharajganj News: न्यायपालिका में ही लोगों को न्याय पाने की उम्मीद रहती

Mon, 06 Jan 2025 09:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 Jan 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
People have hope of getting justice only in the judiciary
महराजगंज। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सोमवार को बार भवन में संपन्न हुआ। पदाधिकारियों को जिला एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला जज नीरज कुमार ने कहा कि न्यायपालिका में ही लोगों को न्याय पाने की उम्मीद रहती है। अधिवक्ताओं को चाहिए के दबे, कुचले और निर्बलों को न्याय मिले। इसके लिए इनकी पैरवी पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने शपथ लेने के बाद नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। एल्डर कमेटी के जिलाध्यक्ष हरि गोपाल पांडेय ने कहा कि एसोसिएशन की जिम्मेदारी जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के जिम्मे थी उसे नई कार्यकारिणी को इस विश्वास से सौंपा जा रहा है कि वह संगठन के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष के रूप में करुणाकर त्रिपाठी ने शपथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। महामंत्री अनूप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री अजय चौधरी, आफताब अंसारी, उमेश तिवारी ने शपथग्रहण किया। न्यायिक अधिकारी पवन श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, संजय मिश्रा, पीसी कुशवाहा, अभय कुमार सिंह, मनोज कुमार जाटव, मुकेश यादव, असगर अली, सुनील नागर, आसिफ नवाज, नेहा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed