{"_id":"689501615dd90a343b0c1fe5","slug":"people-got-angry-due-to-dirty-water-demonstrated-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156655-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गंदा पानी आने से लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गंदा पानी आने से लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
Fri, 08 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर नौतनवां के सुभाष नगर वार्ड में प्रदर्शन करते लोग।
नौतनवा। नगर के सुभाष नगर वार्ड में नगर पालिका की जलापूर्ति में विगत एक सप्ताह से कीचड़ एवं गंदगी युक्त पानी आने के खिलाफ बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डवासियों ने सड़क पर उतरकर नगर पालिका के जिम्मेदारों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम नवीन प्रसाद को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है। वार्डवासी राजेंद्र यादव, सुनीता, अमित कुमार बोरा, विशाल वरुण, प्रमोद कुमार गुप्ता, करन, रोशन मद्धेशिया, पुष्पा देवी, विवेक शुक्ला, सुधा श्रीवास्तव, एसके थापा, मुरलीधर का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति ने सड़क किनारे बोर कराया था।
इस दौरान वार्ड के घरों में जाने वाली पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तभी से घरों की टोंटियों से कीचड़युक्त पानी निकल रहा है, जो कपड़ा धुलने लायक भी नहीं है। लोगों ने बताया कि गंदे पानी से घरों में लगे वाशिंग एवं आरओ मशीन आदि उपकरण खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका के जिम्मेदार शिकायत करने पर समस्या का समाधान निकालने की बजाए टालमटोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एसडीएम को पत्र सौंपा गया है, यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो समस्त वार्डवासी धरने पर बैठने को विवश होंगे।
एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि अधिशासी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।