फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People get sensitized by the disaster of the Ballia drain

बलिया नाले के बदहाल होने से लोगों के होश उड़े

Mon, 20 Aug 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 20 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
People get sensitized by the disaster of the Ballia drain
बलिया नाले के बदहाल होने से लोगों के होश उड़े - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पिछले साल बाढ़ से हुई परेशानी को लोग अभी तक नहीं भूल पाए हैं। लोग चिंतित हैं कि कहीं इस बार बाढ़ आई तो कई मोहल्ले में पानी घुस जाएगा। बताया जा रहा कि इस बार अब तक बलिया नाले की सफाई नहीं हुई है। लोगों को डर है कि अगर पानी का दबाव बढ़ा तो पानी मोहल्ले में घुस जाएगा। इससे करीब 8 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। समस्या से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं।  
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में अमरूतियां, सरोजनी नगर के लोग बीते वर्ष बाढ़ से हुई परेशानी को भूल नहीं पा रहे हैं। उन्हें डर है कि इस बार भी बलिया नाला ओवरफ्लो हुआ तो दिक्कत बढ़ जाएगी। लोगों ने बताया कि बलिया नाले के आसपास बसे घरों समेत मोहल्ले के अंदर पानी घुस गया था। अमरूतियां मोहल्ले में दलित बस्ती में कई दिन तक जल जमाव था। लोग पानी से होकर घरों तक आने जाने को विवश हो गए थे। बलिया नाले में रेत पटा है। झाड़ियां भी उगी हुई हैं। लोगों का कहना है कि नाला गहरा न होने से कम पानी होने पर भी उफना सकता है। नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बलिया नाले की सफाई के प्रति संबंधित विभाग गंभीर नहीं है। नाले के किनारे बसे लोगों को हर साल बाढ़ से नुकसान उठाना पड़ता है। नाले की हालत यह है कि कूड़ा कचरा किनारे पर पड़ा होने के    साथ ही झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। प्रभात सक्सेना कहते हैं कि नाले   की  सफाई नहीं कराई जाती है,  इससे नाले की गहराई कम होती जा रही है। अगर पानी अचानक बढ़ जाए तो आसपास के घरों में पानी घुस जाएगा। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि बीते वर्ष बाढ़ से हुई परेशानी के बारे में सोचकर डर लगता है। कई दिन तक मोहल्ले में पानी एकत्र रहा। इसके बाद भी समस्या के समाधान के लिए पहल नहीं की गई। मनोज निगम कहते हैं कि अधिकारियों को जनहित से कोई मतलब नहीं है। पता नहीं किन कारणों से नाले की सफाई के प्रति ध्यान नहीं दिया जाता है। विष्णु गुप्ता ने बताया कि बीते वर्ष दलित बस्ती में पानी घुस गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कराई गई थी। उलोगों को भी जागरूक होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed