फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People became vocal against illegal drug trade

Maharajganj News: नशीली दवाओं के अवैध धंधे के खिलाफ मुखर हुए लोग, सौंपा ज्ञापन

Sat, 30 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
People became vocal against illegal drug trade
महराजगंज। सिसवा बाजार में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध धंधे के खिलाफ लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। वे जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप कर नशीली दवाओं के धंधेबाजों पर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर दोषियों को बचाने और निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी को सौंपे मांग पत्र में भाजपा नेता धर्मनाथ खरवार, मदन राजभर, अमरेन्द्र मल्ल, हासिम अंसारी, राघवेन्द्र उपाध्याय, मनीष भुज, गोलू खरवार, सेराज अहमद, फिरोज, इसराइल, कमरुद्धीन, रियाजुद्दीन आदि ने कहा है कि 23 दिसंबर को सिसवा के गोपाल नगर तिराहे पर एसओजी व स्वाट टीम द्वारा मेडिकल स्टोर में छापा मारकर नशीली दवा व इंजेक्शन बरामद किए गए थे। टीम मौके से चार लोगों को साथ थाने ले गई थी। बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि इन चारों के पास से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, लेकिन बरामदगी का स्थान बदल दिया गया। दर्शाया गया कि चारों व्यक्ति झोले में नशीले इंजेक्शन के साथ बस से उतरते समय पकड़े गए। चारों आरोपियों में एक नाबालिग सद्दान को भी पकड़ा गया था, जो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। जिसकी उम्र 17 साल 6 महीना है। प्रशासन ने जबरदस्ती अपराधी घोषित कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने उस पिकअप को छोड़ दिया, जिससे छापे के चंद मिनट पहले ही नशीली दवा की सप्लाई की गई थी। लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्च अधिकारियों से जांच कराने और गोपाल नगर सहित कोठीभार थाने व आपपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। लोगों उन पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की हैं जो इस कार्रवाई में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed