फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   people approached to pooja pandal

सजे पंडालों में दर्शन को उमडे़ श्रद्धालु

Thu, 19 Oct 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
people approached to pooja pandal
जयहिंद चौराहे पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की छटा निराली है। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में बुधवार को छोटी दीपावली पर पंडालों में स्थापित श्री लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाओं को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पडे़। देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को पूजन-अर्चन के उपरांत बच्चों ने जमकर आतिशबाजी के साथ मिठाइयों का आनंद लिया।
विज्ञापन


नगर के पंडालों में स्थापित श्रीलक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा। भक्ति गानों से पूरे नगर व ग्रामीण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सड़क के किनारे दोनों पटरियों पर सजी दुकानों से लोगों ने अपने पसंद के सामानों की जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने अपनी जरूरतों के सामान के साथ-साथ ही श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति की भी खरीदारी की।  
विज्ञापन


फरेंदा रोड पर एसबीआई के सामने, टेढ़वा कुटी के पास, मुख्यालय के पास, चौपरियां, राजीवनगर, अमरूतियां आदि स्थानों पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई है। पंडाल आकर्षक ढंग से सजाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे और ग्रामीण इलाकों में दीपावली पर्व के मद्देनजर स्थापित लगभग डेढ़ दर्जन श्री लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं के पट दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। परतावल, पनियरां, मुजरी, निचलौल, पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा की धूम मची है। जगह-जगह मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमाएं स्थापित हैं। जहां श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। दीपावली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।  

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली के पर्व पर हर तरफ लक्ष्मी-गणेश पूजन की धूम है। नगर एवं आसपास के इलाके में जगह-जगह लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक पूजा-आराधना की जा रही है।

झांकियों में विराजमान लक्ष्मी माता का नेत्रपट बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कस्बे एवं आसपास में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश की झांकी सजाई गई है। नगर के जयहिंद चौराहा, अस्पताल चौराहा, जलकल के सामने, जायसवाल मुहल्ला, परसोहिया, भुंडी, मधुबननगर, काली मंदिर में लक्ष्मी माता की आकर्षक प्रतिमा सजाई गई है।


पटाखों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की हुई खरीदारी 
महराजगंज। नगर में पीजी कालेज ग्राउंड पर पटाखों की दुकानें सजाई गई हैं। यहां बुधवार को लोगों को ने जमकर खरीदारी की। पटाखें की दुकानों पर लोगों की भारी भीड लगी रही। पटाखा विक्रेताओं के मुताबिक इस बार दिपावली में बिक्री ठीक हुई है। नगर में मां लक्ष्मी व श्रीगणेश की प्रतिमा भी लोगों ने खरीदा। दुकानों पर भीड़ लगी रही। नगर में कालेज रोड पर आवागमन में परेशानी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सक्सेना चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed