{"_id":"6618408ac26926b4bb084dd6","slug":"peas-and-onion-recovered-accused-absconding-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119814-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मटर व प्याज बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मटर व प्याज बरामद, आरोपी फरार
Fri, 12 Apr 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
खनुआ। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने संयुक्त गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के मुर्दहिया घाट के पास से मटर व प्याज बरामद कस्टम को सौंप दिया। मुर्दहिया घाट के पास भारतीय क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग सिर पर बोरा रखकर नेपाल जाने के फिराक में थे। देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। 10 बोरी मटर, दो बोरी प्याज बरामद हुआ। यह जानकारी खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दी। संवाद
विज्ञापन