{"_id":"6171a94e41aa362aaa550566","slug":"pcs-exam-will-be-held-at-25-centers-maharajganj-news-gkp4137225105","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा
जिले में परीक्षा के लिए 10848 अभ्यथी पंजीकृत
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 24 अक्तूबर को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 10848 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
एडीएम पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार आयोजित हो रही पीसीएस परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। कार्मल इंटर कॉलेज, आईटीएम, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, नवजीवन मिशन स्कूल, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ स्कूल, पंचायत इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामरेखा राय गंगा राय महाविद्यालय, विशप एकेडमी व झिनकी देवी स्मारक पीजी कॉलेज मेें क्रमश: 384-384 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
जीएसवीएस इंटर कॉलेज, परमेश्वर सिंह महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, जवाहर लाल नेेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, स्वर्ण प्रभा पीजी कॉलेज, एमपी पब्लिक स्कूल व दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
14 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे परीक्षा पर नजर
परीक्षा पर नजर रखने के लिए 25 स्टेटिक, 14 सेक्टर, छह जोनल तथा तीन सुपर जोनल अधिकारियों को तैनात किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा पर नजर रखेंगे। सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
आज होगी परीक्षा से संबंधित तैयारी बैठक
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीसीएस परीक्षा के संबंध में तैयारी बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। अध्यक्षता डीएम करेंगे। बैठक में एसपी, सुपर जोनल, जोनल, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।