फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Payment receipt not received even after 10 months, allegation of threatening on asking for money back

Maharajganj News: बिल जमा करने के नाम पर 55 हजार रुपये लेने का आरोप, जांच शु्रू

Sat, 10 Oct 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Payment receipt not received even after 10 months, allegation of threatening on asking for money back
परतावल। बिजली का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर विद्युत विभाग की कार्यकारी सहायक पर 55 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा निवासिनी विंद्रावती के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले बकाया बिल जमा नहीं होने के कारण उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। जनवरी 2026 में कनेक्शन दोबारा जुड़वाने के लिए उन्होंने विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान विद्युत विभाग के कार्यकारी सहायक ने बिल जमा कराने के नाम पर 55 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि बिजली कनेक्शन तो जुड़ गया लेकिन बकाया बिल जमा करने की रसीद अब तक नहीं मिली है। पीड़िता ने रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। संबंधित कर्मचारी का कथित धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। पीड़िता ने उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण हो चुका है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed