फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Payment into the accounts of more than 10 thousand women

Maharajganj News: 10 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में भुगतान

Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Payment into the accounts of more than 10 thousand women
महराजगंज। हर घर तिरंगा अभियान सफल करने में अहम भूमिका निभाने वाली आधी आबादी के खातों में बनाए गए झंडाें की रकम भेजी जाएगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव जयप्रकाश पांडेय की तरफ सीडीपीओ कार्यालय को निर्देश प्राप्त हुआ है। पत्र में बताया गया है कि इस मद का भुगतान राज्य वित्त से किया जाएगा जिसके लिए 40 करोड़ की धनराशि पंचायतीराज निदेशालय सीधे राष्ट्रीय आजीविका मिशन को खाते में भेजेगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए एनआरएलएम ने जनपद में कुल चार लाख झंडे समूह की महिलाओं से तैयार कराया। जनपद में झंडा निर्माण लगभग 200 समूहों की 10 हजार से अधिक महिलाओं ने आठ अगस्त से 13 अगस्त के मध्य पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर ब्लाॅक कार्यालयों को उपलब्ध कराया। अब इसका भुगतान सीधे समूह के खाते में भेजी जाएगी। प्रति झंडा 20 रुपये की दर से कुल 80 लाख रुपये समूह के खातों में पहुंचेंगे। डीपीआरओ कार्यालय को प्राप्त पत्र में बताया गया है कि इस अभियान का भुगतान सीधे निदेशालय से होगा जिसके लिए राज्य वित्त से 40 करोड़ रुपये निदेशालय से ही रोके जाएंगे जिसे निदेशालय राष्ट्रीय आजीविका मिशन को भेजेगा यह धनराशि समूह के खातों में भेजी जाएगी। जिससे लेटलतीफी या कम भुगतान देने जैसी स्थिति न उत्पन्न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed