फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Patients look for a way to go to CHC

Maharajganj News: सीएचसी जाने के लिए रास्ता ढूढ़ते हैं मरीज

Sat, 07 Dec 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Patients look for a way to go to CHC
घुघली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में इलाज के लिए जाने वाले मरीज, तीमारदार के अलावा एंबुलेंस को भी पहुंचने में परेशानी हो रही है। समस्या को देखते हुए पूर्व के जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को रास्ता ठीक कराने का निर्देश दिया था, उनका स्थानांतरण हो जाने के बाद रास्ता ठीक नहीं हुआ।
विज्ञापन

पांच साल बीत जाने के बाद भी सीएचसी तक पहुंचने के लिए सीधी सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई। मरीजों को बेहतर चिकित्सा के क्षेत्र में पंडित कमलाकांत बसंती मिश्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में स्थापित किया गया है। लोकार्पण के वर्षों बाद भी मुख्य सड़क से सीधे अस्पताल पहुंचने के लिए खस्ताहाल सड़क का सामना मरीजों को करना पड़ता है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम ने घुघली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने घुघली नगर पंचायत के तत्कालीन ईओ को घुघली कप्तानगंज मार्ग से सीसी रोड बनाकर सीधी सड़क की सुविधा देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी निहाल सिंह, कमलेश, राधेश्याम गुप्त ने कई बार चेयरमैन संतोष जायसवाल और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया को सीधी सड़क की सुविधा देने की मांग की थी, लेकिन किसी जिम्मेदार ने इसपर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान समय में ढोढिला चौराहे से घुमावदार, अतिक्रमण की समस्या और टूटी सड़क से मरीज और सीएचसी पर कार्यरत कर्मी अस्पताल पहुंचते हैं।

रोजाना पहुंचते हैं 300 मरीज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। महीने में करीब 100 महिलाओं का डिलीवरी होती है। अस्पताल पर एक्स रे की सुविधा के साथ साथ खून जांच की सुविधा भी है। यह 50 बेड का ऑक्सीजन युक्त अस्पताल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed