{"_id":"6ab03e7b450ac25ed804c38a","slug":"path-overgrown-with-thickets-villagers-stage-a-protest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185517-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झाड़-झंखाड़ से घिरा रास्ता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झाड़-झंखाड़ से घिरा रास्ता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
परतावल। विकासखंड परतावल की ग्राम सभा महम्मदा के निबियापार टोले को जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाड़-झंखाड़ उगने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रास्ते की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक माह से रास्ते की साफ-सफाई कराने की मांग की जा रही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, निबियापार टोले को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से झाड़-झंखाड़ से घिरा है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण रास्ता लगातार संकरा होता जा रहा है। इससे बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों से आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को झाड़ियों के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है।
रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण रास्ते पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि टोले की समस्याओं की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार रास्ते की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन आश्वासन के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी भी टोले में नियमित रूप से नहीं आता है। इससे रास्ते समेत अन्य स्थानों पर गंदगी और झाड़-झंखाड़ की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यह मुख्य आवागमन का मार्ग है। यहां से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहन के पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर नियमित सफाई कराने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद भी तत्काल सफाई नहीं होने पर टोले के युवाओं ने खुद रास्ते की सफाई का जिम्मा उठाया। युवाओं ने झाड़ियां काटकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाया। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते की सफाई के लिए उन्हें खुद आगे आना पड़ा, जो व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
इस दौरान रामराज चौधरी, ज्ञान पाल, नरसिंह, राजन, महेश, रवि, शैलेश, शिवकुमार, दीपराज, प्रिंस, संतोष, आलोक, विनोद, राजवीर, आर्यन, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
एडीओ पंचायत परतावल देवेंद्र पटेल ने बताया कि जिन स्थानों पर अत्यधिक गंदगी की शिकायत मिलती है, वहां रोस्टर के अनुसार वृहद सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जाती है। ग्राम सभा महम्मदा में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।