फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pataint of pain -dysentry increased in hospital

गर्मी में उल्टी दस्त के मरीज बढ़े, बचाव की जरूरत

Tue, 19 Apr 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pataint of pain  -dysentry increased in hospital
जिला अस्पताल में गर्मी के कारण उल्टी- दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन

महराजगंज। गर्मी के वजह से पेट दर्द, उल्टी दस्त व सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गो पर गर्मी का ज्यादा असर हो रहा रहा है। जिला अस्पताल के अलावा शहर के प्राइवेट क्लिीनिकों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। प्रत्येक डॉक्टर के कक्ष में मरीजों को परामर्श लेने के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पडा। बच्चों के अलावा अधिक उम्र के लोग भी उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। 20 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। तमाम मरीज ओपीडी में जांच करने के बाद दवा देकर घर चले गए। एक दिन में औसतन 30 मरीज उल्टी दस्त के आ रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों में 20 फीसदी उल्टी-दस्त के होते हैं। सुझाव देते हुए कहा कि गर्मी के साथ बीमारी से बचाव के लिए घर पर बने ओआरएस का प्रयोग करें। दूषित और बासी खान पान के सेवन से परहेज करें, तेज धूप में सिर ढक कर निकलें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
डायरिया में दस्त आने के पहले हलका-मीठा दर्द पेट में होता है। शारीरिक दुर्बलता, पेट दबाने पर पीड़ा होना, जीभ सूखना, शरीर में बेचैनी, थकान आदि लक्षण देखने को मिलते है। ऐसे में जीवन रक्षक घोल यानी ओआरएस को पिएं। शरीर में पानी और नमक की कमी बिल्कुल न होने दें।
डॉ. विशाल चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ
-----------
धूप से बचने के लिए ऐसे बरतें सावधानी
सूती कपड़े पहनें, शरीर को पूरी तरह से कवर रखें। चश्मा लगाएं। पानी वाली चीजें तरबूज, खरबूजा, संतरे खाएं और नीबू पानी पिएं। बाहर रखा हुआ या बासी खाना न खाएं। साफ पानी पिएं, एसी से अचानक धूप में न निकलें। गले में दिक्कत है तो ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। उल्टी, दस्त व बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

---------------
जिला अस्पताल में बेहतर ढंग से इलाज की सुविधा है। ओपीडी में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ गईं। गंभीर स्थिति होने पर भर्ती कर बेहतर ढंग इलाज किया जाता है।
- डॉ. एएम भाष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed