फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers worried about waiting for roadways bus

रोडवेज बस के इंतजार में परेशान रहे यात्री

Tue, 04 May 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Passengers worried about waiting for roadways bus
रोडवेज बस के इंतजार में परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। नगर के मुख्य तिराहे पर मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे महराजगंज शहर से होते हुए गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्री रोडवेज बसों के इंतजार में घंटों परेशान रहे। बहुत से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

यात्री सुमन, विमलेश सिंह, रामू, केदार, शोभी ने बताया कि निचलौल से महराजगंज शहर होते हुए गोरखपुर जाने के लिए दिन में करीब 12 से दो बजे के बीच रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिली। यहां अक्सर दिन में 12 से दो बजे के बीच बसों के लिए समस्या झेलनी पड़ती है। इन लोगों ने कहा कि लोग अलग-अलग स्थानों पर जाने के लिए काफी देर से खड़े हैं, लेकिन बस नहीं आ रही है। उधर, तिराहे के इर्दगिर्द जैसे ही कोई बस आती थी, उस पर सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच जा रही थी। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र पांडेय ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव में 42 बसें चली गई थी। इन बसों पर ड्यूटी करने वाले अधिकांश चालकों व परिचालकों के अवकाश पर चले जाने की वजह से दिक्कत पैदा हुई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed