फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers are troubled by the rush in trains on Diwali

Maharajganj News: दीपावली पर गाड़ियों में भीड़ से यात्री परेशान

Mon, 20 Oct 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled by the rush in trains on Diwali
सिसवा बाजार। दीपावली भाई दूज, गोवर्धन पूजा, सूर्यषष्टी छठ को देखते हुए बाहर से लोगों के आने का क्रम जारी है। इस वजह से ट्रेनों में भीड़ अधिक हो रही है। दिल्ली, मुंबई से आने से वाले यात्रियों को ट्रेन में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा, राजस्थान में रहकर नौकरी व मजदूरी करने वाले यूपी बिहार के बहुत से लोग अपने घर आ रहे हैं। उन्हें टिकट आरक्षित कराने के बाद भी कोई राहत नहीं है। आरक्षित बोगी भी जनरल की तरह से दिख रही है। गुरुग्राम में बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करने वाले सिसवा बाजार निवासी अनुभव वर्मा ने बताया कि घर पहुंचने के लिए तीन माह पूर्व पूरे परिवार का टिकट आरक्षित करा लिया था। जब सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़ने के लिए दिल्ली स्टेशन पर पहुंचे तो यात्रियों की भीड़ देख कर हालत खराब हो गई। काफी परिश्रम के बाद ही चढ़ पाये। नरकटियागंज निवासी विजय कुमार ने बताया कि सरकार ने पूजा स्पेशल गाड़ियों का विस्तार के साथ संचालन बढ़ाया है, फिर भी यात्रियों की भीड़ है। जो कम होने की नाम नहीं ले रही है। सबको घर पहुंचने की जल्दी ने यात्रा अत्यधिक दुर्गम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed