{"_id":"6af7733def38f230690566db","slug":"passenger-crowds-have-increased-at-the-sonauli-border-and-the-bus-depot-with-workers-heading-toward-major-cities-including-delhi-and-mumbai-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-189144-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाई दूज पर्व संपन्न होते ही रोजगार के लिए भारत लौटने लगे नेपाली कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाई दूज पर्व संपन्न होते ही रोजगार के लिए भारत लौटने लगे नेपाली कामगार
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में दशहरा, दिवाली और भाई दूज पर्व संपन्न होने के बाद रोजगार के सिलसिले में भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की आवाजाही बढ़ गई है। पर्व मनाने के लिए अपने घर गए कामगार अब वापस लौटने लगे हैं। शुक्रवार को सोनौली सीमा और कस्बे के बस डिपो पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी।
दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और बंगलूरू समेत देश के विभिन्न महानगरों में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक नौकरी, मजदूरी और अन्य काम करते हैं। दशहरा, दिवाली और भाई दूज उनके लिए परिवार के साथ त्योहार मनाने का खास अवसर होता है। इसी के चलते त्योहार से पहले बड़ी संख्या में कामगार भारत से नेपाल स्थित अपने घरों को गए थे। अब पर्व संपन्न होने के बाद उनकी वापसी शुरू हो गई है।
नेपाल के विभिन्न जिलों से कामगार सोनौली सीमा पहुंच रहे हैं। यहां से बसों और अन्य वाहनों के जरिये दिल्ली, मुंबई समेत देश के अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हो रहे हैं। बस डिपो और आसपास के इलाकों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक साथ बड़ी संख्या में कामगारों के लौटने से आने वाले दिनों में सीमा पर भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सोनौली कोतवाल विशाल शुक्ल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए बस डिपो सहित सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल लगाया गया है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि आवागमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।