फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passenger booths on the highway are useless, buses do not stop

Maharajganj News: हाईवे पर यात्री बूथ बेमतलब, नहीं रुकतीं बसें

Mon, 08 Sep 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger booths on the highway are useless, buses do not stop
महराजगंज। हाईवे पर लोगों को परिवहन निगम की बसों के लिए यात्री परेशान न होने पाएं इसके लिए यात्री बूथ बने हैं। लेकिन जिले में यह अपनी उपयोगिता खोकर बेमतलब साबित हो रहे हैं। यहां रोडवेज बसें नहीं रुकतीं जिससे बसों की प्रतीक्षा के लिए यात्री बड़े चौराहों पर जाकर इंतजार मुनासिब समझते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से गोरखपुर रूट व फरेंदा रूट को हाइवे का दर्जा दिया गया है। बैरीकेडिंग, सर्विस रोड व लेन निर्धारण भी इसपर है। साथ-साथ आठ से 10 किमी के अंतराल पर यात्री बूथ भी किनारों पर बने हैं जहां बैठकर बसों की प्रतीक्षा यात्री कर सकें। धूप व बारिश से बचाव के लिए यात्री बूथों पर छाजन के इंतजाम भी हैं। परिवहन निगम की बसों का यहां स्टापेज होना चाहिए जिससे यहां इंतजार करने वाले यात्री गंतव्य की तरफ जाने वाली बसों में सवार हो सकें। लेकिन जनपद के किसी भी यात्री बूथ पर रोडवेज की बसें नहीं रुकती जिससे यह बेमतलब साबित हो रहे और यात्री अपनी लोकेशन के मुताबिक आसपास के चौराहों पर जाकर बसों के इंतजार को मजबूर हैं। पकड़ी बाजार के अजय कुमार चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सिंहपुर ताल्ही के प्रिंस तिवारी, विनय तिवारी ने बताया कि यात्री बूथ पर बसें न रुककर चौक चौराहों पर ही रुकती हैं इसलिए यात्री असुविधा झेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed