{"_id":"5e13789f8ebc3e87e35d548f","slug":"parytak-ki-bheed-maharajganj-news-gkp3362087158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को लुभा रहे मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को लुभा रहे मगरमच्छ
विज्ञापन
महराजगंज जिले के दर्जिनिया पर मगरमच्छों का नजारा लेते पर्यटक।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पर्यटकों को लुभा रहे मगरमच्छ
निचलौल(महराजगंज)। नेपाल राष्ट्र के हिमालय पर्वत की चोटियों से निकली नारायणी नदी के तट एवं सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग का दर्जिनिया ताल तेजी से विकसित हो रहा है। मनोरम वादियों के बीच बने दर्जिनियां ताल में मगरमच्छों को देखने के लिए नेपाल व बिहार राज्य सहित आसपास के जिले से पर्यटक पहुंच रहे हैं। दर्जिनिया के निकट नारायणी नदी है। जहां पर्यटक घड़ियालों को देखते हैं। इन्हें देखने के लिए एक वाच टॉवर व दूरबीन की व्यवस्था की गई है।
जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे नारायणी नदी के किनारे मुसहर बस्ती गेड़हवा के पास स्थित दर्जिनिया ताल के मगरमच्छ तथा नारायणी नदी के घड़ियाल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। ताल में निर्मित टीलों पर मगरमच्छ लुभावने लगते हैं। जब मगरमच्छ अपने शिकार के लिए टीलों से पानी में छलांग लगाते हैं, तो नजारा देखते ही बनता है। वहीं निकट में नारायणी नदी है जिसमें वन विभाग ने घड़ियालों के संरक्षण के लिए बीते वर्ष लखनऊ कुकरैल प्रजनन केंद्र से 42 मादा व 13 नर सहित 55 घड़ियालों को लाकर छोड़ा है।
वन क्षेत्राधिकारी निचलौल जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि दर्जिनिया ताल करीब पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां मगरमच्छों के लिए अनुकूल आबोहवा है। प्रत्येक वर्ष इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष हुई गणना में इनकी संख्या साढ़े तीन सौ थी। इस वर्ष इनकी संख्या बढ़कर करीब साढ़े चार सौ के पास पहुंच गई है। बीते एक वर्ष में करीब 70 हजार पर्यटकों ने दर्जिनिया ताल पहुंचकर मगरमच्छों को देखा। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर 80 लाख की लागत से करीब 50 डिसमिल जमीन पर पर्यटकों के लिए पूर्वांचल का पहला बटरफ्लाई पार्क बनेगा जिसके किनारे तकरीबन 70 मीट इंटरलॉकिंग सड़क होगी। जहां पर्यटक आराम से टहल कर सैकड़ों प्रजाति के रंग बिरंगी तितिलियों को भी देख सकेंगे। वही पार्क में इंट्री गेट, वाक ट्री सहित अनेक प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।