{"_id":"6acbfbada2f77f89de07a11d","slug":"party-officials-and-workers-paid-floral-tributes-to-his-portrait-and-remembered-his-thoughts-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186888-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सपा कार्यालय पर मनाई गई जयप्रकाश नारायण की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सपा कार्यालय पर मनाई गई जयप्रकाश नारायण की जयंती
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश को तानाशाही से मुक्त कराने और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सम्पूर्ण क्रांति का नारा देकर देश में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की अलख जगाई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमरजीत साहनी, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, जिला सचिव अमरनाथ यादव, समशुल होदा, यगदत्त पासवान, अंशुमान पांडेय, टोनी प्रजापति समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।