फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Partial effect of bandh in Nepal, truck blew up

नेपाल में बंद का आंशिक असर, ट्रक फूंका

Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Partial effect of bandh in Nepal, truck blew up
नेपाल में प्रदर्शन कारियो ने दांग में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल में बंद का आंशिक असर, ट्रक फूंका
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। नेत्र विक्रम चंद विप्लव की नेतृत्व वाली नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी सहित चार दलों के नेपाल बंद का आंशिक असर दिखा। कारखाने और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। हालांकि इस दौरान बंद समर्थकों ने दांग जिले में एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबरन दुकानें बंद कराने के मामले में 17 लोग पकड़े गए हैं।
विप्लप की नेतृत्व वाली नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा बुलाए गए बंद को ऋषि कट्टेल की नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, वैज्ञानिक समाजवादी कम्यूनिस्ट पार्टी और सीपीएन माओवादी समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि बंद के दौरान कैलाली, कावरे, रूपनदेही समेत कई जिलों में संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। रूपनदेही के एसपी रविंद्र रेग्मी ने बताया कि जिले में बंद का आंशिक असर दिखा। कल कारखाने, यातायात, व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। बेलहिया कस्टम कार्यालय प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने बताया कि मालवाहक वाहनों का आवगमन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल कपड़े में लिपटी मिली संदिग्ध वस्तु
- रूपनदेही और कपिलवस्तु की सीमा पर सायनामैना नगर पालिका 11 के कोठी वन क्षेत्र में ईस्ट-वेस्ट हाईवे के किनारे लाल कपड़े में लिटी संदिग्ध वस्तु मिली है। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय सलझंडी रूपनदेही के मुख्य पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ मरासिनी ने बताया कि नेपाली सेना की बम निरोधक टीम को जानकारी दे दी गई है।

गिरफ्तार लोगों से हो रही पूछताछ
दांग जिला पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजन गौतम ने बताया कि घोरही से लम्ही जा रहे एक ट्रक में बंद समर्थकों ने आग लगा दी। चालक और गिरफ्तार किए गए चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed