{"_id":"6ac6b0ee7e25c4857e00a000","slug":"scanning-the-qr-code-will-reveal-the-cardholders-full-details-maharajganj-news-c-206-1-go11002-186615-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी दिव्यांग कार्ड पर लगेगी रोक, ईटीआईएम से होगी यूडीआईडी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी दिव्यांग कार्ड पर लगेगी रोक, ईटीआईएम से होगी यूडीआईडी की जांच
विज्ञापन
महराजगंज। दिव्यांग यात्रियों के फर्जी कार्ड के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए परिवहन निगम ने ईटीआईएम मशीनों को अपडेट किया है। अब परिचालक यात्री के यूडीआईडी कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को मशीन से स्कैन कर सकेंगे। इससे कार्ड की वैधता की मौके पर ही पुष्टि हो जाएगी और निशुल्क यात्रा की सुविधा अधिक पारदर्शी होगी।
महराजगंज डिपो में 157 दिव्यांग यात्रियों के यूडीआईडी कार्ड दर्ज हैं। अब तक परिचालक वे-बिल पर कार्ड नंबर दर्ज कर टिकट जारी करते थे। नई व्यवस्था में क्यूआर कोड स्कैन करने पर ईटीआईएम की स्क्रीन पर यात्री का यूडीआईडी नंबर, नाम, जन्मतिथि, दिव्यांगता का प्रकार और प्रतिशत समेत अन्य विवरण प्रदर्शित होगा।
मशीन यात्री की दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर निशुल्क टिकट की संख्या स्वत: निर्धारित करेगी। इसके बाद शून्य मूल्य का टिकट जारी होगा। इससे टिकट बनाने में लगने वाला समय कम होने के साथ फर्जी कार्ड के इस्तेमाल की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
डिपो की ईटीआईएम मशीनों को अपडेट कर दिया गया है। एएफसी पोर्टल पर दिव्यांग यात्रियों की निशुल्क यात्रा का अलग रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। इससे यात्रा का विवरण दर्ज और सत्यापित किया जा सकेगा।
बोले अधिकारीयदि किसी कारण से यूडीआईडी कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पाता है तो यात्री को पहले की तरह निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
संजय प्रेमी, प्रभारी, एआरएम, महराजगंज।