फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paniyara MLA submits memorandum to CM seeking paving of roads.

Maharajganj News: पनियरा विधायक ने मार्गों को पक्का कराने के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 02 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Paniyara MLA submits memorandum to CM seeking paving of roads.
महराजगंज। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के जरिए विधायक ने वनग्राम दौलतपुर के विद्युतीकरण के साथ ही दौलतपुर और बरहवा वनग्राम के संपर्क मार्गों को पक्का कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिए पत्र में विधायक ने बताया कि वनग्राम दौलतपुर के विद्युतीकरण के लिए पहले भी अनुरोध किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज की ओर से 22 जनवरी 2025 को विद्युतीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद अब तक गांव का विद्युतीकरण नहीं हो सका है। विधायक ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त कराने और जल्द विद्युतीकरण कराने का आग्रह किया। इसके अलावा विधायक ने वनग्राम दौलतपुर के कच्चे संपर्क मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed