फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic in the villagers by looking at the beaches along the canal

नहर किनारे घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 12 Nov 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 12 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panic in the villagers by looking at the beaches along the canal
नहर किनारे घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के बढ़या गांव के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे रविवार करीब एक बजे ग्रामीणों को चार फीट लंबा घड़ियाल दिखाई दिया। घड़ियाल को देख ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घड़ियाल को पकड़कर नारायणी नदी के ठोकर नंबर एक के पास छोड़ दिया। 
विज्ञापन


  स्थानीय नागरिक प्रदीप  राजभर, जगरनाथ पटेल, विवेक गुप्ता,रामजी आदि लोगों ने बताया कि रविवार को  मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे घड़ियाल दिखा। घड़ियाल को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या मंें लोग   पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी प्रमोद मिश्रा, रमेश, विजय सिंह ने स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह घड़ियाल को रस्सियों से बांधा। फिर उसे नारायणी नदी में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी अशोक चंद्रा ने बताया कि घड़ियाल को वन कर्मियों द्वारा पकड़ कर नारायणी नदी के ठोकर नंबर एक के पास छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed