फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic due to poisonous snake coming into the house

Maharajganj News: घर में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप

Sun, 31 Aug 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Panic due to poisonous snake coming into the house
नौतनवा। थाना क्षेत्र के रामनगर के मानिक टोला में शुक्रवार की देर रात एक घर में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में बीती रात लगभग 11 बजे बालक दास यादव के घर में करैत सांप आ गया। उसे देखते ही घर के लोग घबरा गए। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। जानकारी मिलते ही उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन रक्षक शिवशंकर उपाध्याय, वाचर रामधनी और नंदू ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कर सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed