फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic due to earthquake in Gorkha district of Nepal

Maharajganj News: नेपाल के गोरखा जिले में भूकंप के झटकों से दहशत

Mon, 23 Oct 2023 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Panic due to earthquake in Gorkha district of Nepal
नेपाल के गोरखा जिले में भूकंप के झटकों से दहशत
20 मकान गिरे, 100 में आई दरार, एक घायल, दशहरा के पर्व की तैयारी में जुटे लोगों में भूकंप के कारण काफी दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल धाडिंग जिले के ज्वालामुखीय ग्रामीण नगर पालिका 5 खारी में रविवार सुबह करीब 7:39 बजे भूकंप के चार झटकों से गोरखा सहित काठमांडो के आसपास के इलाकों में दशहत फैल गई। लोग घरों से निकल कर बाहर आ गए। दशहरा के पर्व की तैयारी में जुटे लोग भूकंप के कारण काफी दहशत में हैं। ललितपुरपुर, धाधिनग, गोरखा, रसुवा काठमांडू घाटी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग दशहत में हैं।

रविवार सुबह 7:39 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका धाडिंग, गोरखा, रसुवा, काठमांडों घाटी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। इसके बाद सुबह 8:00 बजे, 8:28 बजे और 8:59 बजे क्रमशः 4.2, 4.3 और 4.1 तीव्रता के भूकंप आया, जिनका केंद्र खारी और सल्यंतर था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह सबसे पहले भूकंप का बड़ा झटका लगा। स्थानीय लोगों में काफी दहशत है। भूकंप के बाद खारी, मैदी और सल्यांतर के लोग घर से भाग खड़े हुए। मैदी निवासी सीताराम अधिकारी के मुताबिक, खारी के कुमालटारी में जमीन फट गई है। 20 मकान गिर गए और करीब 100 मकानों में दरारें आ गईं हैं। धाडिंग में आए भूकंप में गोरखा की एक महिला घायल हो गई। पूजा के बर्तन धोते समय भूकंप आने पर वह दो मंजिला मकान की छत से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। गोरखा नगरपालिका 3 की 30 वर्षीय सरस्वती थापा नरेश्वर भोगतेनी भी घायल हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर शेखर खड़का ने बताया कि घायल थापा को गोरखा अस्पताल में सामान्य उपचार के बाद चितवन के पुराने मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गोरखा के बोरलांग और फ़ुज़ेल में भी कुछ घर भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप माप एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 7:39 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।


-----------------

बुटवल में रविवार सुबह भूकंप का झटका महसूस

भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बुटवल में रविवार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का झटका बुटवल समेत आसपास महसूस किया गया जिससे लोग सहम गए और घराें से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed