फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic after seeing the dreaded wild buffalo in Siwan of Belwa and Barwa

Maharajganj News: बेलवा व बरवा के सिवान में खूंखार जंगली भैंसे को देख दहशत

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Panic after seeing the dreaded wild buffalo in Siwan of Belwa and Barwa
-क्षेत्र में पहली बार दिखा जंगली भैसा, बीटीआर व चितवन से भटक कर आने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पिपरिहा करजहा व अहिरौली गांव में तीन लोगों पर हमले के बाद जंगली भैंसा घुघली क्षेत्र के बेलवा व बरवा सिवान में विचरण करते दिखाई दिया। उसे देख लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का जानवर पहले क्षेत्र में कभी नहीं दिखाई दिया। लोग जंगली भैंसे को गौर भी बता रहे हैं।
बुधवार को सुबह पिपरहा करजहा गांव के सिवान में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गांव के श्रीकिशुन ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जंगली भैसा सिवान में दिखा है। वह किस ओर गया है। पता नहीं चल रहा है। सिवान में दिन भर कोई अकेले नहीं गया। सभी सहमे रहे। अहिरौली गांव के जितेंद्र ने बताया कि जबसे जंगली भैसे के बारे में सुना हूं, डर लगा रहा है। नीलगाय व सूअर के हमले की बात तो सुनी थी, लेकिन जंगल भैसे ने पहली बार हमला किया है। सुना है कि ये आक्रामक होते हैं।
विज्ञापन

घुघली क्षेत्र में जंगली भैंसे के हमले की सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य ने वन विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजा। डीएफओ ने बताया कि इस तरह के वन्यजीव नेपाल के राष्ट्रीय चितवन पार्क व सोहगीबरवा सेंक्चुरी से सटे बिहार के बाल्मिकिनगर टाइगर रिवर्ज में मौजूद हैं। ऐसे में आशंका है कि जंगली भैंसा चितवन या वीटीआर से भटक कर आ गया है। डीएफओ के मुताबिक वन्यजीवों का यह नस्ल बेहद आक्रामक होते हैं। जंगली भैंसा को घेर कर जंगल की तरफ पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। स्थिति की लगातार मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
जंगली जानवरों का आतंक, दहशत में जी रहे लोग
महराजगंज। जिले में वन्य जीवों के हमले की बात कोई नई नहीं है। कभी तेंदुआ तो कभी नीलगाय, जंगली सूअर हमला कर देते हैं। जंगली जानवरों के आतंक से लोग दहशत में जी रहे हैं। बीते दिनों में कोल्हुई क्षेत्र में नीलगाय के हमले से महिला घायल हो गई थी। अभी बीते सप्ताह तेंदुए ने कई स्थानों पर हमला कर लोगों को घायल कर दिया था। नौतनवा व निचलौल क्षेत्र में तेंदुए के हमले में लोग घायल हुए थे। बीते वक्त की बात करें तो 28 दिसंबर 2016 को मोहम्मदा गांव में तेंदुए ने आतंक मचाया था। गांव के 12 लोग हमले में घायल हुए थे। 29 दिसंबर 2016 को पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया। 19 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कैथवलियां में घुसकर एक तेंदुआ ने तीन लोगों को घायल करने के बाद एक मकान में घुस गया था। 24 मई 2018 को ग्राम पंचायत जमुहानी में दिखा। वहां से ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर मेेंं जाकर एक मकान में छिप गया था। तेंदुए ने चार लोगों को घायल किया। इससे गुस्साए लोगों ने तेंदुए को मारडाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed