फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panchayat assistants will get honorarium on the basis of attendance

Maharajganj News: पंचायत सहायकों को उपस्थिति के आधार पर मिलेगा मानदेय

Sat, 23 Nov 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants will get honorarium on the basis of attendance
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक,एकाउंटेंट व डाटा इंट्री आपरेटर अब उपस्थिति के आधार पर मानदेय प्राप्त कर पाएंगे। अबतक इन्हें एप के जरिये उपस्थिति के आधार पर मानदेय दिया जाता था, लेकिन अब बीडीओ उनकी उपस्थिति को सत्यापित करेंगे तभी मानदेय दिया जाएगा। नवंबर से ही यह व्यवस्था प्रभावी होगी इसके लिए जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन




सभी ग्राम पंचायतों में में ग्राम सचिवालय बनाकर वहां आनलाइन कार्य के जरिये ग्रामीणों को सुविधा देने के लिए पंचायत सहायक व डाटा इंट्री आपरेटर आदि तैनात किए गए हैं। इन लोगों की उपस्थिति अबतक एप के जरिये प्रमाणित कर मानदेय दिया जाता था। लेकिन पंचायती राज विभाग को शिकायत मिलती रहती थी की पंचायत सहायक एप पर तो अपनी उपस्थिति दर्शाकर मानदेय तो प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन ग्राम सचिवालय में समय से नहीं बैठते और समय से पहले ही सचिवालय बंद कर देते हैं। इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को जरूरी कार्य के लिए भटकना पड़ता था। अब वह एप पर तो अपनी उपस्थिति दर्शाएंगे ही साथ में बीडीओ सचिव के माध्यम से उनकी उपस्थिति प्रमाणित कर रिपोर्ट देंगे तभी मानदेय विभाग से जारी होगा। पंचायत सहायक तहसील दिवस व ब्लॉक में विभागीय कार्य से जाते हैं तो उस दिन भी उन्हें उपस्थित माना जाएगा। जितने दिन की उपस्थिति प्रमाणित होगी उतने दिन का मानदेय ही दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed