{"_id":"6713cd68b3f1a1aa6f08246d","slug":"pakdi-naunia-nyaya-panchayat-became-overall-champion-with-excellent-performance-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133921-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पकड़ी नौनिया न्याय पंचायत उम्दा प्रदर्शन से बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पकड़ी नौनिया न्याय पंचायत उम्दा प्रदर्शन से बना ओवरआल चैंपियन
Sat, 19 Oct 2024 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 19 Oct 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर बीआरसी के मैदान में चल रहा ब्लाॅक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार समापन हो गया। प्रतियोगिता में पकड़ी नौनियां के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन कर ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। खुटहां न्याय पंचायत कड़ी टक्कर देते हुए उपविजेता बना।
विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण में डाॅ. त्रिभुवन गोपाल व बलराम निगम ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक के निर्देशन में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्राथमिक बालक कबड्डी में पकड़ी नौनिया को गोल्ड व खुटहा को सिल्वर मेडल मिला। बालिका कबड्डी में दरौली को गोल्ड व खुटहा को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।
प्राथमिक बालक खो-खो में पकड़ी नौनिया को गोल्ड व महुअवा को सिल्वर मेडल मिला। प्राथमिक बालिका खो-खो में पकड़ी नौनिया को गोल्ड, खुटहा को सिल्वर मेडल दिया गया। जूनियर बालक कबड्डी में पकड़ी नौनिया को गोल्ड तथा सिल्वर खुटहा को मिला। जूनियर बालिका कबड्डी में पकड़ी नौनिया को गोल्ड तथा दरौली को सिल्वर मेडल मिला। जूनियर बालक खो-खो में पकड़ी नौनिया को गोल्ड व महुअवा को सिल्वर मेडल दिया गया। जूनियर बालिका खो-खो में पकड़ी नौनिया को गोल्ड तथा सोनरा को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।
विज्ञापन
प्राथमिक बालक वर्ग में किशन महुअवा ने ब्लॉक चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया जबकि खेल के दौरान ही उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और हॉस्पिटल से प्लास्टर करा कर पुनः क्रीड़ा स्थल पर आकर अपनी चैंपियनशिप ट्राॅफी प्राप्त की। बालिका वर्ग में रंजना पकड़ी नौनिया ब्लॉक चैंपियन तथा जूनियर बालक वर्ग में ऋषिकेश पकड़ी नौनिया तथा सोनाली पकड़ी नौनिया ने चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया समूह गान में पिपराबाबू को गोल्ड मेडल तथा पकड़ी नौनिया को सिल्वर मेडल मिला।
लोकगीत में पिपरा बाबू को गोल्ड तथा सोनरा को सिल्वर मेडल दिया गया। इस दौरान अमरेंद्र प्रताप, मौसम, नर्वदा चंद, नवनीत पटेल, सुजीत कुमार, नवनीत पांडेय, यशवंत राव, मुकेश कुमार, राजेश धुरिया, कविता गौतम, दीपाली, कृष्ण कुमार मद्धेशिया मौजूद रहे।