फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pain in ear due to cough and fever

Maharajganj News: खांसी, बुखार में उठ रहा कान में इन्फेक्शन का दर्द

Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pain in ear due to cough and fever
महराजगंज। बदलते मौसम में लोगों की नासाज सेहत में सुधार के आसार देर से प्रभावी हो रहे हैं। आंख में इन्फेक्शन के बाद नाक, कान और गला विभाग में मरीजों की भीड़ दिख रही है। कान और गले में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

कान में एक्यूट आट्रिटिस (कान के मध्य का संक्रमण) लक्षण के मामले अधिक आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 670 मरीजों का इलाज किया गया। 14 मरीजों को कान में तेज दर्द की समस्या थी।
विज्ञापन

खांसी और बुखार के दौरान कान में इन्फेक्शन हो रहा है। इसमें कान में दर्द होने के साथ पर्दा फटने का डर रहता है। चिकित्सक सावधानी बरतने के साथ तत्काल इलाज कराने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी जुकाम और बुखार के दौरान अब कान और गले में संक्रमण की स्थित उत्पन्न हो रही है। नाक, कान व गला रोग के डाॅ. अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि वायरस या बैक्टीरिया से यह संक्रमण होता है। जो किसी भी उम्र में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान में तेज दर्द होता है और श्रवण क्षमता कमजोर हो जाती है। छोटे बच्चों में बुखार, मतली, उल्टी और दस्त की समस्या के बाद यह पनपता है। ईयरड्रम फट जाता है और कान से पस निकलने लगता है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि मरीजों को दवा के साथ बचाव की हिदायत दी जा रही है। अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed