फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paddy will be purchased at all centres from November 1.

Maharajganj News: एक नवंबर से सभी केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Fri, 31 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be purchased at all centres from November 1.
महराजगंज। जिले में पहली नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए 126 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर धान खरीद की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खरीद शुरू होने से दो दिन पूर्व सभी केंद्रों को सक्रिय कर दिया जाएगा। धान का खरीद मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछली बार से इस बार 69 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख 28 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अब तक 6100 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर जो किसान अपना धान लेकर जाएंगे, उसकी सफाई करने के बाद तौलाई की जाएगी। यदि केंद्र प्रभारी को लगेगा कि धान साफ है तो उसकी सफाई नहीं की जाएगी। किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने क्रय केंद्रों की स्थापना की है। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराते ही उनका ऑनलाइन सत्यापन हो जाएगा।धान का क्रय होने के 72 घंटे के अंदर किसान के के खाते में पैसा चला जाएगा। जो किसान अपना धान क्रय केंद्र पर बेचना चाहते हैं वे जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed