{"_id":"5ddec4588ebc3e549a775a11","slug":"paddy-purchase-center-maharajganj-news-gkp330990111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नमी के कारण धान खरीद में आयी कमी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नमी के कारण धान खरीद में आयी कमी’
विज्ञापन
महराजगंज में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते खाद विपणन अधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
‘नमी के कारण धान खरीद में आयी कमी’
महराजगंज। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बुधवार को चिउरहां के धान क्रय केंद्र पर पहुंच कर खरीद की हकीकत देखी। उन्होंने कम खरीद पर नाराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। वे दोपहर लगभग दो बजे किसान सेवा सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां पर पाया कि छह किसानों से महज 443 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
क्रय केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि खरीद की रफ्तार बढ़ाई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों का धान क्रय किया जाए। उन्होंने पाया कि केंद्र में कांटा, झरना व बोरा आदि उपलब्ध है। उन्होंने प्रभारी से धीमी खरीद के बारे में पूछा तो बताया कि नमीं की वजह से कुछ समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर धान लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए। यदि ऐसा मामला सामने आया तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। पीसीएफ के धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में भी प्रभारी को निर्देशित किया कि वे भी खरीद की रफ्तार में तेजी लाएं।
भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को चेतावनी
महराजगंज। संभागीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर राममूर्ति पांडेय ने क्षेत्र के सतभरिया, करमहा, पकडी नौनिया, सेमरा राजा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी क्रय केंद्र पर किसानों को परेशानी हुई तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जोगिया बारी भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर पहुंचे। यहां ट्रक से धान उतारने में देरी होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गोदाम पर ट्रक को जल्दी खाली कराने की व्यवस्था करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।