{"_id":"6ae5063f8a35fe699a0c76fe","slug":"paddy-crops-in-the-fields-have-started-falling-over-due-to-rain-raising-concerns-among-farmers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1008-188264-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश से खेतों में गिरने लगी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश से खेतों में गिरने लगी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
अड्डा बाजार। शुक्रवार सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर बाद तेज बारिश में बदल गई। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से खेतों में तैयार धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। कई जगह धान की फसल खेतों में गिरने लगी है। इससे कटाई में देरी के साथ दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
गजरही के किसान विजय कुमार ने बताया कि खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल की कंबाइन मशीन से कटाई के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, बारिश से सरसों और मटर की बुवाई के लिए खेतों में नमी मिलेगी। गेहूं की बुवाई के लिहाज से भी यह फायदेमंद हो सकती है।
बनवाटारी के किसान ओवैदुल्लाह खान ने बताया कि गोल्डेन मंसूरी और गोपाल भोग जैसी धान की किस्मों की फसल खेतों में गिर रही है। इससे बालियों में दाने जमने और कटाई के दौरान परेशानी होने की आशंका है।
विज्ञापन
वहीं, चमैनिया उर्फ भेड़ही के किसान गुरुचरन पटेल ने बताया कि उन्होंने सब्जियों की खेती की है। लगातार बारिश से पत्ता गोभी और फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।