फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Overloaded vehicles are running rampantly

Maharajganj News: धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन

Sun, 03 Aug 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles are running rampantly
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। इस पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है। जिनकी अनदेखी के कारण एक तरफ जहां यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूरे नगर में आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


आलम यह है कि नगर में रोजाना ट्रक, डीसीएम, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य मालवाहक वाहनों में खाद, नमक, लोहे की रैक, चावल, गेहूं, भूसी, सरिया समेत विभिन्न सामग्रियां लादकर एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा रही हैं। मजे की बात यह है कि यह मालवाहक वाहन पहले से ही डग्गामार हालत में होते हैं। ऐसे में इनके ऊपर क्षमता से अधिक भार भी लाद दिया जा रहा है। नगर से होकर गुजरने के दौरान इन ओवरलोड वाहनों की स्थिति देख हर कोई सहम जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed