फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   other person was inspired for voting

स्वयं मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए करें प्रेरित

Wed, 19 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
other person was inspired for voting
‘स्वयं मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए करें प्रेरित’
विज्ञापन

- स्वीप योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई कैंपस अंबेडसर की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मेें कैंपस अंबेसडर की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालयों में कैंपस अंबेसडर के रूप में नियुक्त किए गए विद्यार्थी अनिवार्य रूप से स्वयं तो मतदान करें ही, दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि वे विद्यालय में अपने वयस्क साथी तथा परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए अनिवार्य रूप से प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कैंपस अंबेसडर तीन मार्च तक अपने-अपने विद्यालयों मेें मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने व अन्य सार्थियों के साथ मिलकर अपने व अपने नजदीकी गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं तथा गांव के हर पात्र व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जागरूकता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की अत्यंत आवश्यकता है। सभी इस दिशा में आवश्यक पहल करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------------------
उत्कृष्ट व आकर्षक मतदान केंद्रों को मिलेगा पुरस्कार
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कैंपस अंबेसडर को निर्देशित किया कि वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र में एक-एक केंद्र को उत्कृष्ट व आकर्षक मतदान केंद्र के रूप में स्थापित करने का कार्य करें। इसके लिए उन्हें स्वयं के सहपाठियों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर स्वागत द्वार, सेल्फी प्वाइंट, मतदान कक्ष की सजावट का कार्य करना होगा। प्रत्येक विधानसभा तथा जिले स्तर पर उत्कृष्ट व आकर्षक मतदान केंद्र के रूप में चयनित केंद्र को 5100 व 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मतदाता जागरूकता का संदेश देंगी सुमन
जिला आइकन चुनी गईं क्रॉस कंट्री की एथलीट सुमन सिंह इस बार विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता का संदेश देती सुनाई देगी। उसके ऑडियो विजुअल संदेश को भी इस दौरान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed