फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Organising a photo exhibition on the achievements of the country in the last 11 years

Maharajganj News: 11 वर्षों में देश की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

Thu, 18 Sep 2025 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Sep 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Organising a photo exhibition on the achievements of the country in the last 11 years
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ की ओर जिला संयुक्त चिकित्सालय चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक गरीब परिवार से होते हुए भी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत इस महान उपलब्धि को प्राप्त किए। चित्र प्रदर्शनी में उनके जीवन वृतांत से लेकर उपलब्धि तक को पिरोया गया है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनको भी दिखाया गया है, जिसे देखकर भारत की शक्ति का एहसास होता है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं और पिछले 11 वर्षों में देश की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सदर जयमंगल कनौजिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत रविकांत पटेल आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका महराजगंज आलोक कुमार, डॉ. एबी त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed