फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opposing the closure of the consolidation office

चकबंदी कार्यालय हटाने का विरोध

Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Opposing the closure of the consolidation office
समस्‍या - फोटो : amarujala
महराजगंज। मंगलवार को रेवन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी कार्यालय को फरेंदा में स्थापित किये जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कार्यालय को फरेंदा में स्थापित किया जाय। बगैर सूचना दिए अचानक रात में कार्यालय का हटाया जाना उचित नहीं है। डीएम ने समस्या को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन के सचिव मनीष चौबे ने कहा कि फरेंदा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वहीं नौतनवां तहसील क्षेत्र के 100 गांव नये गजट में तहत चकबंदी प्रक्रिया की कार्रवाई में है। जनहित को ध्यान में रखते हुए चकबंदी का कार्यालय पर फरेंदा में होना उचित है। किन कारणों से कार्यालय को चोरी छिपे रात में महराजगंज में लाया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी इस मसले पर सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं। किसके आदेश पर कार्यालय बदला है, इसके बारे में जानकारी नहीं जा रही है। इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस दौरान सरोज मिश्र, रामसेवक, मुकेश सिन्हा, परमात्मा सिंह, अष्टभुजा वर्मा, राघवेंद्र उपाध्याय, ओम प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed