फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opportunity for 20 thousand posts in the third employment Mahakumbh

Maharajganj News: तीसरे रोजगार महाकुंभ में 20 हजार पदों पर मौका

Sat, 06 Dec 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for 20 thousand posts in the third employment Mahakumbh
वाराणसी में 9 व 10 दिसम्बर तय है आयोजन
विज्ञापन

रोजगार संगम के मार्फत युवा कर सकते हैं प्रतिभाग
महराजगंज। सेवायोजन विभाग की तरफ से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जनपद में रोजगार मेला तो मंडल मुख्यालयों पर रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिये बड़ी संख्या में नौकरी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूबे का तीसरा रोजगार महाकुंभ 9 व 10 दिसम्बर को वाराणसी में आयोजित हो रहा है। इसमें 20 हजार पदों पर चयन के लिए 300 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। महाकुंभ में प्रतिभाग के इच्छुक रोजगार संगम पोर्टल के जरिये हिस्सा ले सकते हैं। सेवायोजन विभाग युवाओं को इस महाकुंभ के लिए जागरूक करने में जुटा है।

जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वित्तीय सत्र का तीसरा वृहद रोजगार महाकुंभ वाराणसी के करौंदी आईटीआई में 9 व 10 दिसम्बर को होना है। इसमें विभिन्न क्षेत्र के लगभग 20 हजार पदों पर 300 कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। अब तक लखनऊ व गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ आयोजित किया जा चुका है। इनमें जिले के शिक्षित प्रशिक्षित युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था। रोजगार महाकुंभ में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, कृषि, आईटीआई डिप्लोमा, बी फार्मा, डी फार्मा, होटल मैनेजमेंट, बीबीए, बीटेक डिग्री डिप्लोमा धारी रोजगार संगम पर पंजीयन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
वाराणसी (करौंदी) आईटीआई में दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ लग रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
-मसूद इसरत, नोडल प्राचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed