फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opium cultivation was destroyed on court orders

Maharajganj News: युवती को भगा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Opium cultivation was destroyed on court orders
परतावल। परतावल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीया बेटी 25 फरवरी की शाम करीब 7 बजे घर से यह कहकर निकली कि वह पटीदार के यहां जा रही है और जल्द लौट आएगी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे खोजने लगे। पटीदार के यहां पता करने पर जानकारी मिली कि युवती वहां पहुंची ही नहीं थी। बाद में जानकारी मिली कि परतावल का तिवारी टोला निवासी विनय सैनी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed