फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opium cultivation busted, one arrested

Maharajganj News: अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Opium cultivation busted, one arrested
एक खेत से 450 अफीम के पौधे किए गए जब्त
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस और एसओजी टीम ने खरखोड़ा गांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। शनिवार शाम को एक खेत से कुल 450 अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। इस मामले में खेती करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
बृजमनगंज के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खरखोड़ा में एक व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना पर एसओजी के साथ स्थानीय पुलिस ने दबिश दी। दबिश के दौरान खरखोड़ा स्थित एक खेत में अफीम के कुल 450 पौधे लगे मिले। पौधों पर 520 फल पाए गए। खेती करने वाले अभियुक्त की पहचान रामनरेश निवासी खरखोड़ा, थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ बृजमनगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। मौके पर खेत की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पौधों को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed