फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Open drains of the city should not become deadly during rains.

Maharajganj News: शहर के खुले नाले बारिश में बन न जाएं जानलेवा

Fri, 14 Jun 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 14 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Open drains of the city should not become deadly during rains.
बिस्मिल नगर वार्ड में अधूरा पड़ा नाला।
महराजगंज। शहर के चौक रोड पर नाला आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। चिऊरहा रोड पर नाले अधूरे पड़े हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कुछ लोगों ने स्वयं स्लैब लगवाया है। वहीं मानसून करीब देखकर शहर के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में काॅलेज रोड से चौक रोड की ओर आगे बढ़ने पर नाला निर्माण की हकीकत सामने आ गई। इस रूट पर नाले के दायरे में करीब पांच से छह पोल बिजली के हैं। निर्माण के दौरान पोल वाले स्थान के आसपास जगह छोड़ दी गई है। इसे जोड़ा नहीं गया है। वर्तमान में पोल के किनारे किनारे जगह खाली होने से गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

कई नालियों पर लोगों ने स्वयं व्यवस्था करके स्लैब रखवाया है। पतले स्लैब से होकर जाने के दौरान ग्राहकों को डर लगता है, लेकिन जरूरत होने पर लोग आते जाते हैं। इस क्षेत्र में कारोबारियों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है। आजाद नगर के नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआत से काम को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई। यही वजह है कि ठेकेदार ने जैसे-तैसे कामकर खानापूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिऊरहा रोड पर जाने के बाद यहां भी तस्वीर बदहाल नजर आई। विस्मिल नगर वार्ड में नाला पूरा नहीं बना है। यह चिऊरहा रोड के किनारे नाला बना है। होमगार्ड ऑफिस के सामने नाला अधूरा है। महराजगंज इंटर काॅलेज के सामने भी कुछ दूर काम नहीं हुआ है। शहर में नाले की बदहाल दशा काे देखकर लोग परेशान हैं कि बरसात में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed