फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   online application for divyang

Maharajganj News: दिव्यांग जन योजनाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 25 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
online application for divyang
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को आवेदन करने के लिए विभाग का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों की मुश्किलों को कम करने के लिए शासन की ओर से नई पहल की गई है। अब तक जहां दिव्यांगों को ऑफलाइन आवेदन से दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की सुविधाओं का लाभ मिल जाता था, वहीं, अब लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अनिवार्य रूप से विकसित पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी विभाग का प्रयास है कि मानकों के तहत जरूरतंमद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण आदि से लाभान्वित किया जाए। ऐसे में इन योजनाओं के लाभ के इच्छुक लोगों को पंजीकरण व आवेदन के लिए अब https//divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग में अब तक पंजीकृत हैं 15 हजार दिव्यांग
जिले में दिव्यांग जन विभाग की ओर से अब तक कुल 15 हजार दिव्यांगों को पंजीकृत किया गया है। उन्हें पात्रता के आधार पर पेंशन, ट्राइसाइकिल समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन अभिलेखों का होना जरूरी
ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक लोगों को अपने पास दिव्यांगता दर्शाते रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि व आयु का प्रमाणपत्र, पहचान प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र व उपकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी संस्तुति का प्रमाण रखना होगा।

दिव्यांगों को अब विभागीय योजना के लाभ के लिए विकसित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन न होने पर लाभ देना संभव नहीं होगा।
-शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed